डीग में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष विधिक जागरूकता अभियान ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडेज के तहत मंगलवार 7 जुलाई को डीग ब्लॉक के पीएमश्री श्रीमती शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहज में एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक और विधिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पीएम श्री विद्यालय बहज के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नमो नारायण मीणा द्वारा प्रभावी संबोधन के साथ हुई। नमो नारायण मीणा ने कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि किशोर विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट और नशा मुक्ति जैसे गंभीर सामाजिक-विधिक विषयों के प्रति संवेदनशील बनाना है।



इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशा करने वाले परिजनों व पड़ोसियों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति आगाह करने की बात कही। उन्होंने उपस्थित सभी को नशामुक्त समाज और नशामुक्त राजस्थान के निर्माण की शपथ भी दिलाई। नमो नारायण मीणा ने घोषणा की कि प्रत्येक स्कूल में एक जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रधानाचार्य, एक वरिष्ठ महिला शिक्षिका और दो छात्र प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु विद्यालय में कोर्ट वाली दीदी के नाम से एक बाल अनुकूल शिकायत या सुझाव पेटी भी स्थापित की जाएगी, जिसका समय-समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग द्वारा निस्तारण किया जाएगा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार न्यायिक अधिकारियों द्वारा चरणबद्ध रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने न्यायिक अधिकारी नमो नारायण मीणा को माला, साफा, पटका और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story