डीग के नरायना कटता में विधिक जागरूकता शिविर, मथुरा के विद्यार्थियों को दी गई कानूनी जानकारी
डीग के ग्राम नरायना कटता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मथुरा से आए विद्यार्थियों और शिक्षकों को निःशुल्क कानूनी सहायता, बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर अपराध और 21 नवंबर की लोक अदालत की जानकारी दी गई।

तस्वीर में डीग के ग्राम नरायना कटता में विधिक जागरूकता शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मथुरा से शैक्षणिक भ्रमण पर आए विद्यार्थी और शिक्षक नजर आ रहे हैं।
डीग, 31 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग की ओर से ग्राम नरायना कटता में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्तर प्रदेश के मथुरा से शैक्षणिक भ्रमण पर आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपेन्द्र शर्मा तथा सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामकिशन शर्मा के निर्देशानुसार लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ राजेंद्र शर्मा ने शिविर का आयोजन किया।
इस दौरान जमुना पार, मथुरा से श्री जी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मथुरा (उत्तर प्रदेश) के शैक्षणिक भ्रमण पर आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम और नालसा स्कीम के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह और साइबर अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
शिविर में 21 नवंबर को आयोजित होने वाली स्पेशल चेक अनाधारण से संबंधित मामलों की लोक अदालत के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर पीएलवी प्रियंका शर्मा, विद्यालय प्रबंधक मुकेश गुप्ता, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, संजय, रवि, शबाना, शाहीन, आरती, रेनू और कविता सहित अन्य अध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता योजनाओं तथा सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
