डीग में सोमवार सुबह एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई, जब राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के दिशा-निर्देशों के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीग ने ‘न्याय आपके द्वार’ कार्यक्रम को नई गति प्रदान की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्राधिकरण के अध्यक्ष हेमराज गौड़ के मार्गदर्शन में सचल विधिक सेवा केंद्र एवं लोक अदालत जागरूकता अभियान के लिए मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रेनू शकीत ने मोबाइल वेन को डीग क्षेत्र में प्रस्थान कराया, जिसका उद्देश्य आमजन तक निशुल्क विधिक सहायता, उनके अधिकारों की जानकारी तथा आगामी लोक अदालत के प्रति जागरूकता पहुंचाना है। वेन के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल कानूनी सहायता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, बल्कि विवादों के सुलझाव में लोक अदालतों की भूमिका को भी सरल और समझने योग्य तरीके से बताया जाएगा।

इस अवसर पर न्यायिक कर्मचारी देवकीनंदन शर्मा, अनिल कुमार, विकास गौतम, कर्मवीर सिंह, गजेन्द्र कुमार, सतवीर सिंह सहित पैनल अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा और सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से डीग क्षेत्र में विधिक जागरूकता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे न्याय सभी तक सहज रूप से पहुंच सके।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story