डीग: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर वकीलों का विरोध, अदालती कामकाज का बहिष्कार
नवीन न्यायालय परिसर में पानी, बिजली और चैंबर जैसी व्यवस्थाएं न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया।

तस्वीर में डीग के अधिवक्ता समूह में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए।
डीग, 18 सितंबर। नवीन न्यायालय परिसर में पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन संघ की बैठक आयोजित कर न्यायालयों का संचालन नहीं किए जाने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने नवीन परिसर में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं होने पर विरोध जताते हुए सभी अदालतों के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया।
बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि 16 सितंबर 2026 को बिना आधारभूत सुविधाओं के विकसित हुए पुराने न्यायालय परिसर से नवीन न्यायालय परिसर में न्यायालयों के संचालन पर विचार किया गया। अधिवक्ताओं के अनुसार नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं तथा पक्षकारों के बैठने की व्यवस्था के साथ बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।
अधिवक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी अधिवक्ता संघ की ओर से माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष ज्ञापन देकर मांग की गई थी कि जब तक नवीन परिसर में वकीलों को काम करने के लिए चैम्बर जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जातीं, तब तक नवीन परिसर में न्यायालयों का संचालन नहीं किया जाए। इसके बावजूद 16 सितंबर को नवीन न्यायालय परिसर का उद्घाटन कर दिया गया।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि अभिभाषक संघ ने सभी अदालतों के कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट सुबोध पाराशर, हरिकृष्ण शर्मा, प्रवीण, विमलेश धमारी, कौशलेंद्र, करतार सिंह, इन्दजीत, सुनील शुक्ला, महेंद्र, लखन कुन्तल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
