डीग 21 फरवरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर 21 से 28 फरवरी तक आयोजित हो रही श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान शनिवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।


कलश यात्रा का मार्ग और भव्य स्वागत इस दौरान कलश यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी: मुख्य बाजार, लोहा मंडी और नई सड़क। पोस्ट आफिस और राजकीय चिकित्सालय। गणेश मंदिर और हिन्दी पुस्तकालय होते हुए कलश यात्रा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। इस मौके पर कलश यात्रा में महिलाएं लाल रंग की परिधान में सिर पर मंगल कलश धारण बैंड बाजों की मधुर धुन नृत्य करती हुई चल रही थी। कलश यात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं जलपान करा कर के भव्य स्वागत किया गया। भक्ति और जीवन दर्शन पर महंत के विचार इस अवसर पर भागवताचार्य लक्ष्मण मंदिर के महंत पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि: "भक्ति केवल शब्द नहीं जीवन जीने की सजग यात्रा है। भक्ति कोई नाम या दिखावा नहीं बल्कि अपने भीतर ही सजग यात्रा है। सच्ची भक्ति तब है जब हम आत्म मंथन द्वारा दूसरे से पहले स्वयं को जांचें अपनी कमियों में सुधार लायें।" पाराशर ने आगे बताया कि भागवत कथा सांसारिक उलझनों में न रहकर ईश्वर की भक्ति और प्रेम में जीवन जीना सिखाता है और भगवान के चरण कमलों तक पहुँचाता है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं: बाबा शिवराम दास जी महाराज और आचार्य गणेश दत्त पाराशर। गोपाल दास, शिवचरन शर्मा और हरेश बंसल। पूर्व पार्षद मोहन स्वरुप पाराशर और कृष्ण बल्लभ शर्मा। हरिओम पाराशर, पिन्टा पंडित, जुगला खण्डेलवाल, रमेश अरोड़ा और इन्द्रमोहन शर्मा।
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story