डीग: लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण संपन्न
डीग जिले के 17 केंद्रों पर 3262 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 10 मई को 25 केंद्रों पर दो पारियों में होगा आयोजन।

डीग जिला मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते और दिशा-निर्देश पढ़ते लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी।
डीग। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लैब असिस्टेंट सीधी भर्ती परीक्षा डीग जिले में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। परीक्षा 9 एवं 10 मई को आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत पहले दिन 9 मई को प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न हुई।
कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परीक्षा जिला मुख्यालय सहित नगर एवं कुम्हेर के कुल 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 4237 अभ्यर्थी नामांकित थे। प्रथम दिन परीक्षा में 973 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 3262 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
10 मई को भी परीक्षा का आयोजन निर्धारित है, जिसमें कुल 25 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस दिन कुल 6096 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए नामांकित हैं।
परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए फ्लाइंग स्क्वायड एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर तैनात नजर आए।
कड़े प्रशासनिक नियंत्रण, सुव्यवस्थित परीक्षा केंद्रों और सतर्क निगरानी व्यवस्था के बीच यह परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित हो रही है, जो भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारु संचालन को दर्शाती है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
