डीग, 9 नवंबर। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व पर शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के बीच डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह ने सोमवार को डीग शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों और शहरवासियों से मुलाकात की। दोपहर 2 बजे लक्ष्मण मंदिर पहुंचे विधायक का भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान डीग नगर परिषद सभापति अर्पित गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह के साथ सर्वप्रथम लक्ष्मण मंदिर में दर्शन किए। सभी ने डीग-कुम्हेर क्षेत्र सहित राजस्थान प्रदेश की खुशहाली की कामना की।


इसके बाद विधायक शैलेश दिगंबर सिंह और नगर परिषद सभापति अर्पित गुप्ता ने लक्ष्मण मंदिर के दोनों ओर स्थित दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों एवं व्यापारियों से दीपावली की राम-राम की और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान व्यापारियों ने विधायक का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

विधायक ने लक्ष्मण मंदिर से अपना जनसंपर्क शुरू करते हुए मुख्य बाजार, लोहा मंडी और नई सड़क मार्ग से होकर व्यापारियों एवं शहरवासियों से मुलाकात की। दीपावली के अवसर पर बाजारों में हुए इस जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, भाजपा की वरिष्ठ नेता अमरनाथ गुप्ता, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसे, तारा सिंह सिनसिनवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, दाऊ दयाल नसवारिया, पार्षद जगदीश यादव, पार्षद राहुल लवानिया, पार्षद गौरव सोनी, खेमचंद कोली, भावना गांधी, पवन खंडेलवाल, छैलो खंडेलवाल, पार्षद प्रतिनिधि इंदर फौजदार, ठाकुर श्याम सिंह पार्षद प्रतिनिधि और गिरीश शर्मा सहित सैकड़ों की तादाद में शहरवासी मौजूद रहे।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story