डीग में जीवन ज्योति दीर्घ गौशाला का उद्घाटन, समाजसेवी निर्मल गोयल रहे मुख्य अतिथि
कामां रोड पर नवनिर्मित गौशाला के शुभारंभ के अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय संतों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

डीग के कामां रोड पर जीवन ज्योति दीर्घ गौशाला के उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथि, संत और स्थानीय नागरिक।
डीग 1 फरवरी: बृज की रज अपने आप में निराली है। हमारी संस्कृति में बताया गया है कि गाय में 36 करोड़ देवी देवताओं का निवास होता है। इसलिए हमें गाय माता की सेवा करनी चाहिए।
गौशाला का भव्य उद्घाटन और मुख्य अतिथि का संबोधन
डीग शहर के कामां रोड़ पर रविवार को परम पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर मंहत लक्ष्मण मंदिर डीग की प्रेरणा से आचार्य पंडित गणेश दत्त पाराशर के सानिध्य में "जीवन ज्योति दीर्घ गौशाला बृज लठावन धाम" के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए समाज सेवी निर्मल गोयल ने यह शब्द कहे।
"हमारा मकसद गौ संवर्धन और संरक्षण गौरक्षार्थ लोगों को जागरूक कर सनातन संस्कृति की रक्षा करना है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी जन्मभूमि की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।" - निर्मल गोयल
भजन संध्या एवं अतिथियों का स्वागत
इस मौके पर कार्यक्रम से पूर्व प्रातः 8 बजे सुन्दर काण्ड एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत निम्नलिखित रूप में किया गया:
- राकेश आराधना वाले, बंटी बंसल और सुभाष पेट्रोल पंप वाले द्वारा अतिथियों का माला एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
संतों एवं गणमान्य जनों के विचार
गौशाला के प्रेरणास्रोत लक्ष्मण मंदिर के मंहत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने कहा कि:
"गौ भूमि पर किया गया हर पुण्य कर्म कई गुना फल देता है। गौ सेवा करने से शरीर रोमांचित हो हृदय गदगद हो वही सच्ची गो सेवा है।"
कार्यक्रम में संत शिवराम दास जी महाराज ने भी गौ माता के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए।
उपस्थित गणमान्य अतिथि एवं भक्तगण
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
पीतम दास मंदिर के मंहत कृष्णा बाबा, एडीशन एसपी अखिलेश शर्मा, दिनेश गोयल वकील जयपुर, पशुपालन विभाग उपनिदेशक भावना यादव, आलोक सौखिया, रेखा गोयल, सतीश तमोलिया, रमेश अरोड़ा, पूर्व पार्षद मोहन स्वरुप पाराशर, सुंदर सरपंच, गौरी शंकर पाराशर, गोपाल बीड़ी वाले, अमरनाथ गुप्ता, शिवचरण शर्मा, एडवोकेट पंकज भूषण गोयल, मुकेश भारद्वाज, हरिओम पाराशर, गिरीश शर्मा, राजू काका, राजेंद्र खंडेलवाल, राजू प्रधान, परमिंदर गुर्जर, जगदीश यादव, रघुवीर गुर्जर, हरचंद पहलवान, केदार सौखिया, सुनील डंडिया, पूरन प्रकाश बंसल, बृजमोहन शर्मा, जय प्रकाश सौनी, दाऊ दयाल नसवारिया, सुनील गंधी, तुलसीदास मित्तल, करन सौनी, अमरदीप सैन, बबली शर्मा, मोहित पाराशर, अजय दुबे, अमित अग्रवाल, मुकेश प्रजापत।
कार्यक्रम संचालन
- कार्यक्रम का संचालन कवि मनोज पाराशर मनु ने किया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
