डीग जिले की जनूथर तहसील स्थित बिजलीघर पर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित एवं अनियमित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के उपाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता के नेतृत्व में महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में क्षेत्र के सभी गांवों की सरदारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

महापंचायत के दौरान वक्ताओं ने बिजली विभाग द्वारा की जा रही अघोषित एवं अनियमित बिजली कटौती का कड़ा विरोध किया। लोगों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बावजूद दिन और रात में किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। इससे आमजन को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपस्थित लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

महापंचायत में लोगों ने प्रशासन पर जनूथर तहसील क्षेत्र के साथ बिजली आपूर्ति को लेकर सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

महापंचायत शुरू होने के करीब तीन घंटे बाद डीग जिले के जीएसएस कार्यालय से एक्सईएन रामहंस मीणा, जेईएन लोकेन्द्र इन्दौलिया तथा तहसीलदार रामस्वरूप मीणा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से वार्ता कर बिजली समस्या के समाधान का ठोस आश्वासन दिया और समझाइश की। इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और महापंचायत समाप्त हुई।

महापंचायत में राज दीवान उर्फ योगेश, गोविन्द शाक्य, विवेक प्रताप सिंह, परभाती तेवतिया, गिर्राज सैनी, चन्द्रपाल सिंह, लाखन पहलवान, बल्लो शास्त्री तथा बल्लो पहलवान सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। महापंचायत ने जनूथर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों की बढ़ती नाराजगी को स्पष्ट रूप से सामने ला दिया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story