डीग: जनूथर में भागवत कथा के तीसरे दिन डॉ. जगन्नाथ दीक्षित ने किया कृष्ण लीला का वर्णन
कस्बे में बॉबी सरपंच के आवास पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, व्यास पीठ से भक्ति और सामाजिक एकता का दिया गया संदेश।

डीग जिले के जनूथर कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते डॉ. जगन्नाथ दीक्षित महाराज।
डीग जिले के कस्बा जनूथर में 23 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली भागवत कथा के तीसरे दिन का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें परम पूज्यणीय व्यास डॉ. जगन्नाथ दीक्षित जी महाराज द्वारा श्री कृष्ण की वृन्दावन लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया गया। उनके ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कस्बे में बॉबी सरपंच के यहां आयोजित इस भागवत कथा में श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ के चलते कथा पांडाल में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है, जहां सैकड़ों की तादाद में भक्त श्रद्धा और आस्था के साथ कथा श्रवण कर रहे हैं।
इस धार्मिक आयोजन ने जनूथर कस्बे में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया है, जिससे क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक एकता का वातावरण सुदृढ़ होता दिखाई दे रहा है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
