डीग में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. IPS के निर्देशन में थाना कामां पुलिस, जिला स्पेशल टीम (DST) और QRT टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम लुहेसर में संचालित अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने अवैध हथियारों के साथ हथियार बनाने के उपकरण व कलपुर्जे बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

14 जुलाई को प्रभारी डीएसटी टीम वीरेन्द्र स.उ.नि. को सूचना मिली कि ग्राम लुहेसर में इन्ताज पुत्र साहब खां के मकान में बड़े स्तर पर अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस थाना कामां से ASI बंशी सिंह मय जाप्ता, डीएसटी और QRT टीम ने तत्काल घेराबंदी कर लुहेसर स्थित चिन्हित मकान पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से मकसूद पुत्र नसरु, जाति मेव, उम्र 42 साल, निवासी लुहेसर, थाना कामां, जिला डीग और इन्ताज पुत्र साब खां, जाति मेव, उम्र 35 साल, निवासी लुहेसर, थाना कामां, जिला डीग को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे और मकान से कुल 07 निर्मित अवैध हथियार बरामद कर जब्त किए गए। इनमें आरोपी मकसूद से 01 हथकड़ सिंगल 12 बोर बंदूक और आरोपी इन्ताज से 01 हथकड़ सिंगल 315 बोर बंदूक बरामद हुई। इसके अलावा 01 हथकड़ पौना 315 बोर, 01 हथकड़ टूटी हुई बंदूक 12 बोर, 01 अन्य हथकड़ बंदूक 12 बोर और 02 अवैध टोपीदार बंदूकें जब्त की गईं।

पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की सामग्री और मशीनें भी बरामद की हैं। इनमें 12 बोर का लकड़ी का बट, लोहे की बैरल, हवा पंखा, ग्राइंडर (मय पत्ता व तार मशीन), छेद करने वाली मशीन, ड्रिल मशीन, 02 लोहे की रेती, 01 पिलास, 02 हथौड़ी, रेगमार, 01 छैनी, 05 लोहे के चाकू, 01 फनर, लोहे के छोटे-बड़े 50 कलपुर्जे, छोटी पाइप, लोहे की गाटर का गुटका, लोहे की पटरी और बाल्टी शामिल हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले कई वर्षों से अपने एक अन्य साथी मम्मन उर्फ मम्मनदीन पुत्र फत्ती निवासी मुसेपुर, कामां के साथ मिलकर संगठित तरीके से अवैध हथियार बनाने, रखने और बेचने का धंधा कर रहे थे। फरार आरोपी मम्मन उन्हें हथियार बनाने के लिए कच्चा माल और सामान उपलब्ध कराता था। पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

थाना कामां पर प्रकरण सं0 374/2026 धारा 3/25(6),5/25 आर्म्स एक्ट व 111(2)(बी) बीएनएस में दर्ज कर मुलजिमानों से अग्रिम अनुसंधान जारी है। डीग पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story