डीग। भरतपुर रियासत के संस्थापक और अजेय योद्धा महाराजा सूरजमल के 262वें बलिदान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 25 दिसंबर को डीग शहर में गौरव, शौर्य और इतिहास के स्मरण से ओतप्रोत भव्य शौर्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। महाराजा सूरजमल यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा डीग–भरतपुर मार्ग स्थित पैराडाइज होटल से प्रारंभ हुई, जिसने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति और वीरता के जयघोषों से गुंजायमान कर दिया।

शोभायात्रा को डीग कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह एवं किसान नेता नैमसिंह फौजदार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व महाराजा सूरजमल यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा सूरजमल के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिससे वातावरण में श्रद्धा और सम्मान का भाव स्पष्ट झलका।

शौर्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। यह रैली पुराना बस स्टैंड, गणेश मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, घंटाघर और नई सड़क सहित विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महाराजा सूरजमल अमर रहें के जयकारों के साथ अपने गौरवशाली इतिहास को नमन किया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डीग कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह ने महाराजा सूरजमल के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल के आदर्श और विचार सदैव समाज को दिशा दिखाते रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि महाराजा सूरजमल ने अपने जीवन में 80 युद्ध लड़े और सभी 80 युद्धों में विजय प्राप्त की। उन्होंने मुगलों के सामने कभी घुटने नहीं टेके और दिल्ली तथा फिरोजशाह कोटला तक अपने राज्य का विस्तार किया। निरंतर आक्रमणों के बावजूद उनकी सेना ने हर बार शत्रुओं को पराजित किया। डॉ. शैलेष सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल में वीरता, धीरता, गंभीरता, उदारता, सतर्कता, सूझबूझ और राजमर्मज्ञता का अद्भुत समन्वय था।

शोभायात्रा के दौरान घंटाघर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। जगह-जगह शहरवासियों ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धा भाव से नारे लगाए।

इस कार्यक्रम में गोपी पहलवान, बीके फौजदार, नवीन फौजदार, पदम सिंह, अखिलेश फौजदार, जयसिंह फौजदार, क्षेत्र पाल सिंह, डॉ. नटवर सिंह, दीपु बहज, रोहिताश बराबली और कमल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्ता और शहरवासी उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल महाराजा सूरजमल के बलिदान को स्मरण करने का माध्यम बना, बल्कि नई पीढ़ी में इतिहास और स्वाभिमान की चेतना को और अधिक सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story