डीग के अऊ गाँव में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित, एकता और समरसता का दिया संदेश
श्री राधा माधव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बौद्धिक प्रमुख कृष्णकांत शर्मा ने सामाजिक समरसता, जैविक खेती और फिजूलखर्ची रोकने पर जोर दिया।

डीग जिले के अऊ गाँव स्थित श्री राधा माधव मंदिर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन के दौरान उपस्थित ग्रामीण और वक्ता।
डीग, 22 फ़रवरी :- डीग जिले के गाँव अऊ में स्थित श्री राधा माधव मंदिर परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं सहित सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ
- इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
- इसके साथ महिलाओ ने ढ़ोल मजीरों के साथ भजन कीर्तन किया।
बौद्धिक प्रमुख का उद्बोधन
बौद्धिक प्रमुख कृष्णकांत शर्मा ने हिन्दू एकता पर अपना व्याख्यान देते हुए "सामाजिक समरसता, कुंटुब उद्बोधन, परस्पर सौहार्द व प्रेम, एकता, अखंडता और परिवार व समाज में एकजुटता, सामाजिक व पारिवारिक समरसता के साथ सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित व्यवहार परिमार्जन" पर प्रवचन देते हुए लोगों को लाभान्वित किया ओर लोगों में हिन्दू संगठन का संदेश दिया।
सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश
साथ ही प्राकृतिक जैविक पुरातन खेती करने पर्यावरण संरक्षण शादियों में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने को लेकर भी विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित दिया !
उपस्थिति
इस दौरान ग्रामीणों सहित मंदिर महंत और महिलाएं मौजूद रहीं !

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
