डीग जिले में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ: 13 विभागों की योजनाओं का होगा प्रचार
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाई, 15 दिनों में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में योजनाओं की दी जाएगी जानकारी।

डीग कलेक्ट्रेट परिसर में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और जिला कलेक्टर मयंक मनीष ग्राम रथ अभियान की एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए।
राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण अंचलों के समग्र विकास हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को डीग जिले में ग्राम रथ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एवं जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने एलईडी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित राजस्थान का लक्ष्य तभी संभव है जब गांव और वार्ड पूर्ण रूप से विकसित हों। इस अभियान के माध्यम से 13 विभागों की योजनाओं का लाभ आमजन को उनके घर-आंगन तक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने मई माह में प्रस्तावित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने अभियान की प्रशासनिक रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि तीन रथों को रवाना किया गया है, जो डीग-कुम्हेर, कामां एवं नगर विधानसभा क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करेंगे। प्रत्येक रथ प्रतिदिन 4 से 5 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा और आगामी 15 दिनों में जिले की सभी ग्राम पंचायतों को कवर करते हुए योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि कृषि, सहकारिता, पशुपालन सहित कुल 13 विभाग इस अभियान से जुड़े हैं और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की सजीव जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी।
अभियान को ग्रामीण संस्कृति से जोड़ते हुए प्रत्येक दिन के अंतिम पड़ाव पर संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी, जहां कला जत्थों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाई जाएगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्राम रथ के ठहराव के दौरान राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण और सत्यापन किया जाएगा। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पेयजल व्यवस्था की जांच भी सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के तहत आगामी 15 दिनों के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। 28 अप्रैल को बृजनगर विधानसभा में गंगावक, रसिया, दुनावल, पाटका और मूंडिया, कामां में नौगांवा, बामनी, गावंडी, नौनेरा और सहेडा, तथा डीग-कुम्हेर में जिला कलेक्टर कार्यालय डीग, बद्रीपुर और इकलहरा में कार्यक्रम होंगे। 29 अप्रैल को बृजनगर में सुन्दरावली, तरोंडर, पथरोड़ा, मुडेरा और थून, कामां में ऐचवाडा, सतवास, नन्देरा, सोनोखर और उदाका, तथा डीग-कुम्हेर में बहज और बरौलीचौथ में आयोजन होंगे।
30 अप्रैल को बृजनगर में फतेहपुरकला, मूंडौती, भटपुरा, सादपुरी और गहनकर, कामां में लेवडा, धिलावटी, अकाता, सुनहरा और कनवाडा, तथा डीग-कुम्हेर में सांवई, खेडा ब्राम्हण, कौरेंर और कासौट में कार्यक्रम होंगे। 01 मई को बृजनगर में सैमली, जालूकी, मानौताकलां, मोराका और सैमलाकलां, कामां में छिछरवाडी, सबलाना, पल्ला और करमूका, तथा डीग-कुम्हेर में अऊ, बदनगढ़, माढेरा-धरवारी और कुचावटी शामिल हैं।
02 मई को बृजनगर में खखावली, बरखेडा फौजदार, पैण्डका, आरसी और चिरावलमाली, कामां में विलौंद, बरौलीधाऊ, गढीझीलपट्टी, ओलन्दा और धर्मशाला, तथा डीग-कुम्हेर में सोनगांव और सिनसिनी में कार्यक्रम होंगे। 03 मई को बृजनगर में सिरथला, भावली, खेस्ती, दौराला और बेरू, कामां में विलग, गढाजान, मूसेपुर, भण्डारा और लुहेसर, तथा डीग-कुम्हेर में सहारई और श्यौरावली में आयोजन होंगे।
04 मई को बृजनगर में आलमशाह, पालका, गुलपाडा, रायपुर सुकेती, पडलवास और उडकीदल्ला, कामां में बौलखेडा, जुरहरी, जुरहरा, पाई और खेडलीगुमानी, तथा डीग-कुम्हेर में खोहरी और गिरसै में कार्यक्रम होंगे। 05 मई को बृजनगर में उड़कीमौहम्मदा, ककराला, नांगल, डाबक, इमलारी और पुनाय, कामां में मातूकी, राफ, सतवाडी और खंडलीमन्ना, तथा डीग-कुम्हेर में सैंत, तमरेर, पला, सितारा और रीठौटी में आयोजन होंगे।
06 मई को बृजनगर में जयश्री, बेला, झांतली, सिहावली, तेस्की और बासडायना, कामां में मालीकी, कैथवाडा, पीपलखेडा, पथराली और गोपालगढ, तथा डीग-कुम्हेर में सिकरोरी, पिचूमर, उसरानी, थैरावर और साबौरा में कार्यक्रम होंगे। 07 मई को बृजनगर में बासबुर्जा, फूटाकी, जलालपुर, बूडली और झंझार, कामां में खेडलानौबाद, लाडमका, जोतरूहल्ला और जोतरीपीपल, तथा डीग-कुम्हेर में महरावर, बिरहरू, गुदावली, बॉसरौली-हीगोंली और अस्तावन में आयोजन होंगे।
08 मई को बृजनगर में दिदावली, परमदरा, सेऊ, धमारी, नरैना चौथ और पास्ता, कामां में छपरा, गंगोरा, लिवासना, पापडा और खण्डेवला, तथा डीग-कुम्हेर में धनवाडा, पाहुआ, आजउ, भटावली और पपरेरा में कार्यक्रम होंगे। 09 मई को बृजनगर में गुहाना, चुल्हैरा, पसोपा, भयाडी-करमूका, नगला खोह और खोह, कामां में बडौलीडहर, भैसेडा, सावलेर और मूगसका, तथा डीग-कुम्हेर में हेलक, रूंधहेलक, बाबैन, बौरई और बैलाराकला में आयोजन होंगे।
10 मई को बृजनगर में बरई, बन्धाचौथ, निगोही, अढावली, जटेरी और टोडा, कामां में सोमका, सहसन, वमनवाडी और लाडलाका, तथा डीग-कुम्हेर में डहरा, अवार, सूरौता, लखन और दांदू में कार्यक्रम होंगे। 11 मई को बृजनगर में गढीमेवात, ककडा, बेढ़म, पान्हौरी, शीशवाडा और मौरोली, कामां में जीराहेडा, घोसिंगा, घाटमीका, धौलेट और घीसेडा, तथा डीग-कुम्हेर में कुम्हां, अभौरी, तालफरा, गुनसारा और अजान में आयोजन होंगे। 12 मई को बृजनगर में जनूथर, दांतलौठी, जाटौलीथून और मवई, कामां में भौरी, कठौल और धीमरी, तथा डीग-कुम्हेर में सोगर, उवार, रारह, सॉतरूक और ताखा गांव में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से योजनाओं की पहुंच, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक सक्रियता सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल जिले में व्यापक प्रभाव छोड़ने की ओर अग्रसर है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
