डीग: अधिक मास के पावन अवसर पर स्थानीय गायत्री मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ ने धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जिला समन्वयक बृजभूषण शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुए इस महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान बृजभूषण शर्मा ने गायत्री मंत्र की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गायत्री साधना ईश्वर प्राप्ति का सरल और श्रेष्ठ मार्ग है। उन्होंने यज्ञ के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यज्ञ से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि यह मनुष्य के कठिन कार्यों को भी सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होता है।

महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में अधिवक्ता प्रवीण चौधरी, प्रेम प्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, सुनील खंडेलवाल और पहलवान ने भाग लेकर आहुतियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में बृजेंद्र कुमार शर्मा, कुंदन शर्मा, सुकमा, विमलेश शर्मा, बिना मुद्गल, हरिओम त्रिपाठी (दिल्ली), जिगर चौहान, भारती राजपूत, अधिवक्ता जयप्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, शशि खंडेलवाल, सुषमा और विशेष आमंत्रित यजमान विक्की शर्मा व आरती शर्मा सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में तहसील संयोजक मुकेश सिंह राजपूत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के साथ ही सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बना।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story