डीग जिले के ग्राम साँवई-खेड़ा में कल्याण करोति नेत्र संस्थान, जचौंदा मथुरा द्वारा शुक्रवार को राजीव गांधी अटल सेवा केन्द्र, खेड़ा ब्राह्मण पर निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक गोविंद भगत, डॉ. कृष्णबलदेव जोशी, पूर्व सीडीपीओ मोहनस्वरूप पाराशर एवं उनके सामाजिक कार्यकर्ता साथियों के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

शिविर का संचालन कल्याण करोति नेत्र संस्थान के डीग जिला प्रभारी भानु जोशी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा एवं उनकी टीम ने किया। शिविर के दौरान डॉ. कृष्णबलदेव जोशी ने नेत्र विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा एवं मोहनस्वरूप पाराशर का फैंटा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया तथा समाज सेवा के इस कार्य के लिए कल्याण करोति नेत्र संस्थान का आभार व्यक्त किया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 173 मरीजों की आंखों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 17 मरीजों में मोतियाबिंद की स्क्रीनिंग की गई। शिविर में 11 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए, जबकि आंखों से संबंधित समस्याओं जैसे पानी आना, खुजली होना आदि के लिए आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।

मोतियाबिंद से पीड़ित 9 मरीजों को अत्याधुनिक वातानुकूलित सचल वाहन के माध्यम से निशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याण करोति नेत्र अस्पताल, गोवर्धन मथुरा रोड, जचौंदा (मथुरा) भेजा गया। शिविर के सफल आयोजन के बाद समस्त ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story