डीग, 14 अगस्त। उपखण्ड डीग के अन्तर्गत बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए विद्युत निगम ने पुलिस बल के सहयोग से सघन कार्रवाई की। सहायक अभियंता बी. बी. शर्मा के नेतृत्व में आयोजित बकाया विद्युत बिल वसूली शिविर के दौरान बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए और विद्युत ट्रांसफार्मर उतारे गए।

सहायक अभियंता बी. बी. शर्मा ने बताया कि दिनांक 13.08.2026 को गांव टोडा जटोरी और घड़ी मेवात में कार्रवाई की गई। इसके बाद दिनांक 14.08.2026 को गाडरवास, अलीपुर, पसोपा, केहरीका व खोह गांब में बिजली निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ सघन कार्यवाही की।

इस दौरान लगभग 20 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा कुल ₹8 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की गई। निगम द्वारा बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के तहत विद्युत कनेक्शन काटने के साथ ही विद्युत ट्रांसफार्मर भी उतारे गए।

सहायक अभियंता ने बताया कि भविष्य में भी बिजली निगम की टीम और पुलिस बल के संयुक्त सहयोग से इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। बकाया विद्युत बिलों की वसूली के लिए की गई यह कार्रवाई निगम की ओर से जारी अभियान का हिस्सा है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story