डीग जिले के सीकरी क्षेत्र स्थित गोपालगढ़ मील मदरसे में तीन दिन पहले हुई दर्दनाक घटना के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), डीग ने सोमवार 20 जुलाई को मदरसे का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया। डीएलएसए अध्यक्ष हेमराज गौड़ के निर्देशन में सचिव रामकिशन शर्मा ने निरीक्षण कर घटना से जुड़े तथ्यों की समीक्षा की और मदरसा प्रबंधन से जवाब-तलब किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव रामकिशन शर्मा के साथ एलडीसी चीफ विनोद शर्मा, डिप्टी चीफ राजेंद्र शर्मा, पहाड़ी तहसीलदार धर्म सिंह, गोपालगढ़ थाना इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर (SI) तथा पुलिस जाप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहा। टीम ने निरीक्षण के दौरान देखा कि मदरसे के अंदर आवासीय छात्राएं रह रही हैं। निरीक्षण के समय सेफ्टी टैंक के आसपास अत्यंत भयंकर बदबू फैली हुई थी।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवस पूर्व इसी मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान एक अत्यंत दुखद दुर्घटना हुई थी। टैंक की सफाई के कारण एक मासूम छात्रा की मृत्यु हो गई थी, जबकि 12 छात्राएं घायल हो गई थीं। इसी घटना के मद्देनजर डीएलएसए की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव रामकिशन शर्मा ने मदरसा ट्रस्ट के चेयरमैन मौलवी अरफद खान से सीधे जवाब-तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा कि यह दर्दनाक घटना किस वजह से और किन परिस्थितियों में घटित हुई। सचिव ने कमेटी को निर्देश दिए कि वह जांच में पूरा सहयोग करे।

सचिव ने क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे मदरसों को अविलंब वैधानिक पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि मदरसे में रह रहे बच्चों से किसी भी प्रकार का असुरक्षित या जोखिम भरा कार्य कराना सख्त गैर-कानूनी है। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के साथ डीएलएसए ने घटना की जांच में सहयोग सुनिश्चित करने और वैधानिक प्रावधानों के पालन पर जोर दिया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story