डीग में वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा संख्या 32 के तहत विशेष योग्यजनों को सुविधा और संबल प्रदान करने के लिए दिव्यांग कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला डीग के 310 लाभार्थियों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले में 13 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से विशेष योग्यजन चिन्हीकरण एवं ऑनलाइन आवेदन शिविर आयोजित होंगे।

इन शिविरों के माध्यम से पात्र विशेष योग्यजनों का चिन्हीकरण किया जाएगा और आवश्यक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाए जाएंगे। पंचायती राज विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के समन्वय से विशेष योग्यजनों को अंग एवं उपकरण के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा।

आवेदन के लिए S.S.O Portal www.sso.rajasthan.gov.in पर “SJMSDSAP” (CM SANYUKT SAHAYATA ANUDAN YOJANA) के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें जीवन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वैशाखी, ट्राईसाईकिल, हियरिंग एड आदि की आवश्यकता है, वे निर्धारित शिविरों में पहुंचकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला स्तर पर पहला शिविर 13 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, डीग में आयोजित किया जाएगा। जिले में निर्धारित अवधि के दौरान चरणबद्ध रूप से आयोजित होने वाले इन शिविरों का उद्देश्य पात्र विशेष योग्यजनों का चिन्हीकरण कर उन्हें आवश्यक जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के तहत निर्धारित 310 लाभार्थियों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयोजित होने वाले ये शिविर दिव्यांगजनों को आवश्यक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होंगे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story