डीग जिला कारागृह में विचाराधीन बंदियों के लिए समीक्षा बैठक आयोजित
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बीएनएसएस की धारा 479 के तहत बंदियों की पात्रता जांची गई और लीगल एड डेस्क का निरीक्षण किया गया।

डीग जिला कारागृह के मुख्य द्वार पर समीक्षा बैठक के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेनू शकित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा और अन्य न्यायिक व पुलिस अधिकारी।
जिला कारागृह डीग में शुक्रवार को निरुद्ध विचाराधीन बंदियों की भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 479 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेनू शकित की अध्यक्षता में आवधिक समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों की समीक्षा की गई, लेकिन कोई भी बंदी इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं पाया गया।
बैठक के दौरान बंदियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के प्रावधानों के तहत पात्रता का परीक्षण किया गया। समिति ने सभी मामलों का परीक्षण करने के बाद स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिला कारागृह डीग में निरुद्ध कोई भी विचाराधीन बंदी धारा 479 के अंतर्गत लाभ पाने की श्रेणी में नहीं आता है।
इसके अलावा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला कारागृह डीग स्थित मुलाकात कक्ष पर स्थापित लीगल एड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह, उपनिदेशक अभियोजन भरतपुर जीतेंद्र सिंह, लीगल डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ राजेंद्र कुमार शर्मा, असिस्टेंट रोहन फौजदार, सोना गौतम, न्यायिक कर्मचारी अमरजीत सिंह, अनमोल सक्सेना, करनवीर तथा पीएलवी प्रियंका शर्मा उपस्थित रहे।
जिला कारागृह डीग में आयोजित यह बैठक विचाराधीन बंदियों के अधिकारों, विधिक सहायता व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
