डीग जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े, रोज 800 से 900 ओपीडी; डॉ. फौजदार ने दी सावधानी की सलाह
डीग जिला अस्पताल में बारिश के बीच मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े। रोज 800 से 900 ओपीडी पहुंच रही है। पीएमओ डॉ. जीतेन्द्र सिंह फौजदार ने सावधानी बरतने की अपील की।

बारिश का मौसम शुरू होते ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है और इसका असर डीग जिला अस्पताल में भी दिखाई देने लगा है। अस्पताल में इन दिनों बुखार, सिर दर्द, जुकाम, खांसी, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीतेन्द्र सिंह फौजदार ने बताया कि बारिश के दिनों में मलेरिया और डेंगू जैसे मरीजों के बढ़ने की संभावना रहती है। हालांकि फिलहाल जिला अस्पताल में सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज ही अधिक संख्या में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 800 से 900 मरीजों की ओपीडी हो रही है। बारिश के मौसम को देखते हुए अस्पताल में मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अतिरिक्त सुविधाओं की तैयारी भी की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पीएमओ डॉ. जीतेन्द्र सिंह फौजदार ने बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए पुराने बर्तन, टायर, लोहे के जंग लगे पुराने सामान, कूलर और डब्बों सहित अन्य स्थानों पर बारिश का पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। साथ ही घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने से मौसमी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
