डीग में धार्मिक सामाजिक संगठन की बैठक, युवाओं में संस्कार, सामाजिक सुरक्षा और लव-जिहाद रोकने पर मंथन
डीग के कचहरी स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में धार्मिक सामाजिक संगठन की बैठक में क्षेत्रीय प्रचारक विवेकानंद की अध्यक्षता में बच्चों और युवाओं के संस्कार, नैतिक मूल्यों, सामाजिक सुरक्षा, लव-जिहाद रोकने, सहभोज और भजन संध्या सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

डीग के गायत्री मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय प्रचारक विवेकानंद और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डीग, 14 जुलाई। शहर के कचहरी स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में धार्मिक सामाजिक संगठन की बैठक का आयोजन क्षेत्रीय प्रचारक विवेकानंद की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बच्चों और युवाओं को धर्म ग्रंथों, नैतिक मूल्यों और संस्कृतियों की शिक्षा देने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
क्षेत्रीय प्रचारक विवेकानंद ने बताया कि बैठक में बच्चों और युवाओं को धर्म ग्रंथों, नैतिक मूल्य और संस्कृतियों की शिक्षा देने, लव-जिहाद को रोकने, समय पर शादी करने, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, परिवार के साथ बैठकर चर्चा करने, सहभोज आयोजित करने तथा मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को एक साथ भजन संध्या करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान बृजमोहन शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों का परिचय कराया तथा धार्मिक सामाजिक संगठन के उद्देश्य और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर लालू राम जांगिड़, बृजभूषण शर्मा, मुकेश सिंह राजपूत, राजेश शर्मा, उर्मिला वैष्णव, सुनील खंडेलवाल, शिवकुमार खंडेलवाल, नरेंद्र सोनी, कैलाश खंडेलवाल, सरला खंडेलवाल, शशि गुप्ता और सुकुमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ताराचंद शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श के साथ सामूहिक सहभागिता और सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
