जिले में साइबर ठगों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन काउण्टडाउन” के तहत खोह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 फर्जी मोबाइल फोन और 2 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।

खोह थाना अधिकारी शिवलहरी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि ग्राम मौनाका से आगे चुल्हेरा की तरफ गौशाला के पास साइबर ठगी का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से शकील पुत्र सिरदार उम्र 27 साल, समीन पुत्र रजाक उम्र 26 साल, राशिद पुत्र ईशाक उम्र 28 साल, आबिद पुत्र जैकम उम्र 20 साल, आदिल पुत्र रजाक उम्र 23 साल, आदिल पुत्र हसन उम्र 19 साल और जाबिद पुत्र जैकम उम्र 19 साल को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी जातियान मेव निवासी चुल्हेरा, थाना खोह, जिला डीग के रहने वाले हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इनके कब्जे से 8 फर्जी मोबाइल फोन और 2 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए। इसके साथ ही 1 नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

जिले में साइबर ठगी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन काउण्टडाउन” के तहत खोह थाना पुलिस की इस कार्रवाई में एक साथ 7 आरोपियों की गिरफ्तारी, एक नाबालिग को निरुद्ध करना और फर्जी मोबाइल फोन व सिम कार्ड की बरामदगी सामने आई है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story