डीग, 26 मई। जिले में साइबर अपराधियों और ऑनलाइन ठगों के पैर उखाड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के. (IPS) द्वारा साइबर ठगों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन एण्टीवायरस' के तहत डीग पुलिस ने चौतरफा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस व्यापक धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 13 शातिर सायबर ठगों को गिरफ्तार करने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है, वहीं मामले में संलिप्त 2 विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरूद्ध किया है। पुलिस की इस कड़क कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों के ठग गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना कैथवाडा ने मुस्तैदी दिखाते हुए रंगे हाथों साईबर ठगी करते हुये 05 साईबर ठगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही वारदात में शामिल 2 विधि से संघर्षरत बालकों को निरूद्ध किया गया। पुलिस ने इन साईबर ठगों के कब्जे से वारदात में प्रयोग में लिये जा रहे 07 मोबाइल फोन मय 09 सिम कार्ड एवं 01 चैकबुक को मौके से जब्त किया है। इसी क्रम में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस थाना जुरहरा द्वारा रात के सन्नाटे में सक्रिय ठगों पर धावा बोला गया। जुरहरा पुलिस ने रात्रि के समय सायबर ठगी को अंजाम देते हुये 04 मुल्जिमान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल 02 एण्ड्रोइड मोबाइल फोन व 06 फर्जी सिम कार्ड जब्त करने में कामयाबी हासिल की।

ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस थाना कामां द्वारा भी समानांतर कार्रवाई अमल में लाई गई। कामां पुलिस ने मुस्तैदी से दबिश देकर ऑनलाईन ठगी करने वाले 04 शातिर मुलजिमानों को गिरफतार किया है, जिनके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त कुल 04 मोबाईल फोन को जप्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. (IPS) के निर्देशन में हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि जिले में साइबर अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और 'ऑपरेशन एण्टीवायरस' के जरिए डिजिटल जालसाजों का समूल नाश करने तक यह विशेष अभियान पूरी आक्रामकता से जारी रहेगा।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story