डीग में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर डीग न्यायालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय स्टाफ ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को नमन किया।

ध्वजारोहण के उपरांत जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए संविधान के मूल्यों, न्याय व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा आमजन को सुलभ व त्वरित न्याय दिलाने के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया।

समारोह में न्यायपालिका एवं विधिक सेवा से जुड़े प्रमुख अधिकारी और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें रामकिशन शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सरोज मीणा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नमो नारायण मीणा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती रेनू सकीत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री कुसुम मीणा, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, जेजेबी, श्रीमती भाविका कुलहरी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा सुबोध पाराशर, अध्यक्ष बार एसोसिएशन शामिल रहे। इस अवसर पर लीगल डिफेंस काउंसिल चीफ विनोद शर्मा एवं डिप्टी चीफ राजेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

गरिमामयी समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध पाराशर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारीगण तथा गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने के साथ संविधान के मूल्यों और आमजन को सुलभ व त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के संकल्प को भी रेखांकित किया गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story