राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत डीग जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीग जिला सेवादल अध्यक्ष भगवान सिंह कोली ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर प्रभारी पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह अडवाना उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में संभाग प्रभारी आर पी मीणा, शहर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष डीग मुकेश भारद्वाज, डीग महिला प्रभारी हेमलता, शहर मंडल अध्यक्ष नगर श्रीकांत शर्मा तथा बद्रीपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अडवाना ने कांग्रेस सेवादल की रीति-नीतियों और संगठनात्मक विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। वहीं शहर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पंचायती राज अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश मोनी, अंकित कोली, राजू जाटव, सोहनलाल बाल्मिक और सुखराम कोली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश भारद्वाज ने किया। अंत में डीग जिला सेवादल अध्यक्ष भगवान सिंह कोली ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता स्पष्ट दिखाई दी।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story