डीग, 22 जुलाई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी खोह के अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा नाहरोली एवं जिला उपाध्यक्ष मोहनसिंह गुर्जर के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों से माफी मांगने की मांग भी उठाई। इसके बाद जनूथर में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि जो छात्र अहिंसावादी तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, उन पर किया गया लाठीचार्ज घोर निंदनीय है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान एसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीराम, मंडल अध्यक्ष बच्चू सिंह, मंडल अध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, महासचिव गिर्राज प्रसाद सेनी, सुरेंद्र सिंह चौधरी, हरि सिंह जाटव, रामसिंह मेंबर, हरिसिंह नेता, वंशी पंडित, महेंद्र सिंह, बल्लू चौधरी, राधेश्याम गुर्जर, छोटेलाल उपमन्यु, रामजीलाल, रमेश सिंह, ओंकार सिंह, नवीन कुमार और हेमंत सिंह मौजूद रहे। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story