डीग में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 84वां जन्मदिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर एवं नगर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से संयुक्त रूप से बड़ी सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

नगर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जन्म 21 जुलाई 1942 को कर्नाटक के कलवुर्गा में हुआ था। उन्होंने बताया कि खरगे भारतीय वकील और राजनीतिक के धनी हैं, जो वर्ष 2022 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खरगे के जन्मदिन पर केक काटा और उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुगड सिंह जाटव, नगर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, मिजाज खान मंडल अध्यक्ष, अनूप सिंह मंडल अध्यक्ष, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामस्वरूप प्रभाती, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश जाटव, उमंग शर्मा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन को आपसी सहभागिता और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story