डीग में कांग्रेस का ‘काम मांगो अभियान’ शुरू, बेरोजगारों से भरवाए फॉर्म
एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में फतेहपुरकला से हुई शुरुआत, 100 दिन के रोजगार की मांग के लिए फॉर्म नंबर 6 भरने पर दिया जोर।

डीग के फतेहपुरकला गांव में 100 दिन के रोजगार की मांग हेतु फॉर्म नंबर 6 दिखाते लाभार्थी और कांग्रेस कार्यकर्ता।
अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग राजस्थान (राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के निर्देश पर डीग जिले में “काम मांगो अभियान” की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ 10 मई को नगर पंचायत समिति क्षेत्र के गांव फतेहपुरकला से किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार व्यक्तियों से 100 दिन के रोजगार की मांग के लिए फॉर्म नंबर 6 भरवाए।
प्रदेश सचिव एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग राजस्थान (राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के निर्देश पर गांव-गांव और कस्बों में जाकर बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से “काम मांगो अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक बेरोजगार व्यक्ति को 100 दिन का रोजगार प्राप्त करने का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि फॉर्म नंबर 6 भरने के बाद सरकार को 15 दिन की अवधि में रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित अवधि में रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो काम मांगो अधिकार के तहत बेरोजगारी भत्ता देना होगा। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे गरीब और बेरोजगार व्यक्तियों से संपर्क किया जा रहा है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, जीवन स्तर निम्न है और जिन्हें रोजगार की सख्त आवश्यकता है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया।
अभियान के अंतर्गत बेरोजगार व्यक्तियों से फॉर्म नंबर 6 भरवाकर उन्हें सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सहायक के पास जमा कराया जा रहा है। साथ ही फॉर्म जमा कराने के बाद प्राप्ति रसीद लेने पर भी जोर दिया जा रहा है। एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि यदि सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी या रोजगार सहायक फॉर्म लेने से इंकार करते हैं तो इसे काम मांगो अधिकार का उल्लंघन माना जाएगा और इसकी शिकायत 181 हेल्पलाइन, एसडीएम तथा डीएम को की जाएगी।
उन्होंने कहा कि काम मांगो अधिकार के तहत सरकार पर प्रत्येक बेरोजगार व्यक्ति को एक वर्ष में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान बेरोजगार व्यक्तियों सुनीता, सावित्री, क्षमा देवी, मीरा, खातिजा, कमलेश, मिथलेश और सीमा सहित प्रताप सिंह पनौगावा, हेमेंद्र सिंह गुर्जर, देवेन्द्र शर्मा एडवोकेट और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
