डीग, 2 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी डीग द्वारा जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उन्होंने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा किया। गांधी जी ने पोरबंदर में प्रारंभिक शिक्षा लेकर बेरिस्टर की पढ़ाई लन्दन से की। दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत तक उन्होंने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया। दांडी मार्च एवं नमक सत्याग्रह, स्वदेशी आंदोलन, नील की खेती के विरुद्ध आंदोलन तथा ग्राम स्वराज की परिकल्पना के माध्यम से उन्होंने देशवासियों को संगठित किया और स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा का संदेश देता है, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन ईमानदारी, सादगी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। शास्त्री जी का प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” देश के सैनिकों और किसानों के सम्मान तथा आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक बना।

डीग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज भूषण गोयल एवं प्रेम सिंह प्रजापति ने लाल बहादुर शास्त्री के नेतृत्व में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश के दृढ़ नेतृत्व एवं विजय में उनके योगदान को स्मरण किया।

अशोक शर्मा, अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, ने कहा कि शास्त्री जी के कार्यकाल में देश ने कृषि एवं खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिससे किसानों में आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन डीग जिला कांग्रेस प्रवक्ता कमल सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन सिंह गुर्जर अलीपुर, जिला महासचिव पूरण सिंह बडेसरा, जिला सचिव चंद्रशेखर बौरई, महामंत्री एम. जुबैर खान, अयूब खान, श्याम सिंह एडवोकेट, यदुवीर सिंह, दिनेश, हिम्मत सिंह सिनसिनी, दिनेश सोनी, मिट्ठू सिंह सांखला, रघुवीर पटवारी रारह, प्रताप गुर्जर नहोगया, अनुराग पला, करन सिंह पूछरी, मकसूद खान, अंकित पन्होरी, बच्चू सिंह, श्याम सिंह पन्होरी, तेजपाल सिंह पन्होरी, बलराम पन्होरी, मुखराज मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story