डीग, 02 फरवरी: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केन्द्रीय बजट चर्चा पर पंचायत समिति सभागार डीग में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की।


उपस्थित जनप्रतिनिधि

  • डॉ. शैलेश सिंह (विधायक, डीग-कुम्हेर)
  • श्रीमती शिवानी दायमा (जिलाध्यक्ष)
  • नरेश बंसल (भाजपा नेता)
  • सतीश बंसल (भाजपा नेता)
  • अन्य जनप्रतिनिधि

विकसित भारत-2047 का विजन

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन को धरातल पर उतारने वाला एक सशक्त दस्तावेज है।" उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य को संवारने वाला एक विजन डॉक्यूमेंट है जो गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने की स्पष्ट दिशा दिखाता है। मंत्री ने बजट का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने सभी वर्गों के चहुंमुखी विकास का खाका खींचा है।


पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था

बेढ़म ने अपने विभागों से जुड़े प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बजट में पशुपालन क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि:

  • आज पशुपालन केवल सहायक गतिविधि नहीं रहा, बल्कि किसानों की कुल आय में इसका योगदान लगभग 16 प्रतिशत है।
  • पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के लिए पूंजी सब्सिडी योजना शुरू करने का प्रावधान किया गया है।
  • 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों को एकीकृत कर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने का निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा।
  • राष्ट्रीय फाइबर योजना से रेशम, ऊन और जूट जैसे क्षेत्रों में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

स्वास्थ्य क्षेत्र पर चर्चा करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि "सरकार ने कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं और 7 असाध्य रोगों की दवाओं पर सीमा शुल्क में भारी छूट दी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ता इलाज मिल सकेगा।"

देश में नए एम्स और तीन नए आयुर्वेद एम्स (आयुष केंद्र) खोलने के लिए 10,000 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है, जो स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सरकार ने आमजन के मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने का जो निर्णय लिया है, वह अत्यंत आवश्यक और सराहनीय है।


रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति

इस अवसर पर डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है।" उन्होंने कहा कि यह बजट रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति पर आधारित है और सरकार अब सुधारों की चर्चा से आगे बढ़कर रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह बजट सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ-साथ एआई जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी बल दिया गया है ताकि उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाया जा सके।


महिला सशक्तिकरण और युवा कल्याण

विधायक डॉ. सिंह ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर कहा कि बजट में महिलाओं को देश की ग्रोथ इंजन माना गया है। उन्होंने बताया कि:

  • प्रत्येक जिले में महिला छात्रावासों के निर्माण के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • लखपति दीदी योजना का विस्तार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने और उन्हें सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
  • युवाओं के लिए 'स्किल इंडिया', डिजिटल स्किल्स और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर उन्हें भविष्य के रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस जनहितैषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे विकसित भारत की नींव रखने वाला बजट करार दिया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story