डीग। जिले के कस्बा बृज नगर स्थित आनंद भवन में 26 नवंबर को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को धूप-दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला और पुष्प अर्पित किए गए तथा उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला कांग्रेस कमेटी भरतपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. गोविंद शर्मा तथा नगर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान हुकुम सिंह यादव ने संविधान की उद्देशिका, उसकी मूल भावना और विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ-फेडरेशन) इंटक (राज.), प्रदेश सचिव, राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग, राजस्थान तथा जिलाध्यक्ष, विधिक, मानवाधिकार एवं RTI विभाग (विधि प्रकोष्ठ), जिला डीग ने संविधान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इसे तैयार होने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास के लिए मूल अधिकार, स्वतंत्रताएं और समानता का अधिकार प्रदान किया गया है। इसमें बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति को विकास के समान अवसर और अधिकार दिए गए हैं। भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित किया गया है। हमारा संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समानता और न्याय की गारंटी देने के साथ गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार सुनिश्चित करता है।

उन्होंने कहा कि संविधान गरीब, वंचित, दलित, पिछड़े, आदिवासी सहित प्रत्येक भारतवासी के लिए सुरक्षा कवच है, जो उसके अधिकारों की रक्षा करता है। संविधान दिवस के अवसर पर एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने हर परिस्थिति में संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया और सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रताप सिंह नौगावा, शुभम बंसल, सुनील सैनी और सुभान खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर साहिल खान मेवाती, प्रताप सिंह नौगांवा, रामफल सैनी, शुभम बंसल, सुभान खान, सुनील सैनी, विजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया।

एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि देश के संविधान निर्माण में बाबा साहब अंबेडकर का अभूतपूर्व योगदान रहा है। संविधान के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को अधिकार प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका, नागरिक अधिकारों, समानता और न्याय के महत्व पर विचार साझा किए गए।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story