डीग, 6 अगस्त। शहर के लाला वाले कुंडा स्थित लाला मुरारीलाल अग्रवाल धर्मशाला में गुरुवार को जिला खाद बीज विक्रेता संघ डीग के तत्वावधान में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डीग सतीश बंसल के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनका माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

आयोजन में जिला खाद बीज विक्रेता संघ के अध्यक्ष गजराज सिंह, मंत्री देवेंद्र कुमार गोयल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ संरक्षक बाबूलाल गोयल, राजकुमार अग्रवाल, राजू यादव कामां, अशोक चौहान, रामेश्वर बेनीवाल, चंद्रकांत खंडेलवाल, राजू बालाजी, बच्चू सिंह, मुकेश खंडेलवाल, मुनेश बंसल, अजीत शर्मा, श्याम बंसल, दीपक गोयल, नटवर सिंह जनूथर सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लखपत सिंह गुर्जर, हरेन्द्र सिंह "खरगू", डॉ. ज्ञान सिंह फौजदार, चंद्रभान सुहेरा तथा राजकीय अधिवक्ता विवलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल का स्वागत एवं सम्मान किया।

समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल का अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया। कार्यक्रम लाला मुरारीलाल अग्रवाल धर्मशाला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story