डीग-भरतपुर रोड स्थित गाँव अऊ में मुख्य सड़क मार्ग पर कीचड़, गंदगी और जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। कई दिनों से सड़क किनारे गंदा और बदबूदार पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। समस्या के समाधान और पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे नाली निर्माण नहीं होने से गंदा पानी लगातार मुख्य मार्ग पर जमा हो रहा है। लंबे समय से जमा पानी अब सड़ने लगा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को गाँव में आने-जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि अधिक मास के दौरान दूर-दराज और आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके अलावा स्थानीय राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और कीचड़ के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।

गौरतलब है कि डीग-भरतपुर मुख्य सड़क मार्ग पर अब तक पक्की नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। वर्तमान में बनी अस्थायी और कच्ची नाली कूड़े-कर्कट तथा गाँव के गंदे पानी से बार-बार अवरुद्ध हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, लेकिन न तो पीडब्ल्यूडी विभाग और न ही आरएसआरडीसी द्वारा समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम उठाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से मार्ग के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ रहा है, इसके बावजूद संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोग समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। जलभराव की इस समस्या से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले राहगीरों को भी लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story