डीग 24 फरवरी। जीव जीवन में जितना भी प्रयास कर ले, तपस्या कर सिद्धियां तो प्राप्त कर सकता है पर ईश्वर की प्राप्ति भक्ति से ही होगी। यह वाक्य शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर बाबा शिवराम दास जी महाराज पान्हौरी वाले के सानिध्य में आयोजित हो रही श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन व्यासपीठ पर विराजमान भागवताचार्य पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर ने कहे।


कथा प्रसंग: ध्रुव, प्रह्लाद और वामन अवतार का वर्णन

  • उन्होंने कथा के भक्त ध्रुव, भक्त प्रह्लाद, वामन अवतार सहित अन्य कथाओं का भी वर्णन किया।

सत्कर्मों का ईश्वर को समर्पण अनिवार्य

श्रीमद्भागवत कथा में पूज्य पाराशर ने कहा कि:

"मनुष्य को अपने सभी सत्कर्म नारायण को समर्पित कर देने चाहिए। इसके अभाव में तपस्या और दान भी आध्यात्मिक लाभ नहीं देते। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की कामना से भी परे गोपाल श्री कृष्ण की भक्ति है। ऐसे में भक्त सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर भी बार-बार भक्ति के लिए जन्म लेता है।"

भक्ति ही ईश्वर को पाने का साधन है और भक्त को अपने सब सत्कर्म ईश्वर के चरणों में समर्पित करने चाहिए। ईश्वर के चरणों में समर्पण किए बिना इन सद्कर्मों का फल भी नाशवान होता है।


उपस्थिति एवं गणमान्य जन

इस अवसर पर निम्नलिखित महानुभाव एवं श्रद्धालु मौजूद थे:

  • आचार्य गणेश दत्त पाराशर, धनीराम गुजरात वाले, दिनेष पाराशर।
  • पूर्व पार्षद महेंद्र शर्मा गुड्डू, महेश अग्रवाल, छीतरमल खण्डेलवाल।
  • गोपालदास, राजू काका, जुगला खण्डेलवाल, गोविंद सौखिया।
  • सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story