डीग, 18 सितंबर। खोड़की रोड स्थित दाऊजी महाराज के मंदिर पर शेषनाग के अवतार तथा शक्ति और भक्ति के प्रतीक भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मध्याह्न पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सौभरि ब्राह्मण समाज के 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ नीट और आईआईटी में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक अभियंता बृजभूषण शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता रि. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोतीलाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रविन्द्र कुमार शर्मा ने किया।

इस अवसर पर संरक्षक बाबूलाल शर्मा गिरदावर, चंद्र प्रकाश शर्मा सरपंच, शिवराम शर्मा, मदन मोहन शर्मा, बृजभूषण शर्मा, एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा, जगदीश शर्मा, मनीराम शर्मा, भागवत शर्मा, रवि शर्मा, डॉ. गुलाब शर्मा, देवी राम शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, भुदेव शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा रि. जिला शिक्षा अधिकारी, योगेंद्र शर्मा, बाबूलाल शर्मा ठेकेदार, सुरेश सिंह शर्मा ठेकेदार, गणेश चंद, गंगाधर शर्मा आदि ने भाग लिया।

भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव के साथ आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा नीट और आईआईटी में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रहा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story