बृज 84 कोस परिक्रमा के दौरान जहां हर व्यक्ति श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है, वहीं सभी लोग अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार पावन अधिक मास में निरन्तर सेवा प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में छोटे-छोटे मासूम बच्चों का जज्बा भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

जिस उम्र में सामान्यतः बच्चों को खिलौनों से खेलने का शौक होता है, उस उम्र में डीग निवासी दो बहिन-भाई ताविश साहू व जीनल साहू निरन्तर श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं। दोनों बच्चे श्रद्धालुओं को कैरी (आम) का पन्ना के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा की सेवाएं भी प्रदान कर रहे हैं।

कैरी पन्ना एक शीतल पेय पदार्थ है, जो गर्मियों के मौसम में लू व शरीर में गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं में राहत प्रदान करता है। इसी सेवा के तहत बच्चों द्वारा श्रद्धालुओं के पैरों में छालों की पट्टी भी की जा रही है।

इस छोटी सी उम्र में बच्चों की इस प्रकार की सेवा भावना को देखकर यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा जागृत करने का कार्य कर रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को इस तरह सेवा करते देख हर कोई उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कर रहा है। यह पूरी सेवा भावना बृज 84 कोस परिक्रमा के दौरान मानवता और समर्पण का सशक्त संदेश दे रही है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story