कस्बा ब्रजनगर के इंदिरा सर्किल पर बुधवार को राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब राजेश पायलट किसान संगठन एवं नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ अभद्र भाषा के उपयोग को लेकर प्रदेश भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन कर रोष प्रकट किया।

प्रदर्शन के दौरान राजेश पायलट किसान संगठन जिला अध्यक्ष डीग प्रताप सिंह नौंगावा ने प्रदेश भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल से सचिन पायलट से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए आव्हान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुघड़ सिंह जाटव, शहर अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष डीग पर्यावरण संरक्षण मोहित रजाना, पूर्व पार्षद शिवा गजिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रत्याशी विपिन रजाना, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश जाटव, सचिन गुर्जर, कुलदीप चौधरी, आकाश गुर्जर, पंकज कुमार, कुलदीप गुर्जर, मयंक सिंह, गोपी गुर्जर, अजय सिंह, विनित सिंह, आदित्य सिंह सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घटना ने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्माते हुए यह संकेत दिया कि अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर राजनीतिक दलों के बीच टकराव और तीखा हो सकता है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में तनाव बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story