प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सेवा केंद्र डीग द्वारा संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 61वीं पुण्य स्मृति "आध्यात्मिक ज्ञान दिवस" के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी प्रवीणा बहन ने की। मुख्य अतिथि भ्राता चंद्रभान चंद्र, अध्यक्ष, श्री लोहागढ़ साहित्य समाज सेवा समिति डीग तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश जैमन, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डीग रहे। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी जागृति बहन एवं ब्रह्माकुमारी रजनी बहन सहित अनेक भाई-बहन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ब्रह्माकुमारी प्रवीणा बहन ने कहा कि मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी ने आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से नारी को सम्मान एवं समान स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी को मातृवत स्नेह, संस्कार और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

मुख्य अतिथि भ्राता चंद्रभान चंद्र ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की महिमा का भावपूर्ण काव्य पाठ प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश जैमन ने कहा कि "माँ का स्थान संसार में सर्वोच्च है, माँ से बढ़कर कोई नहीं होता।"

कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति गीत "ओ प्यारी माँ, ओ जगदम्बे, तेरे प्यार को जब हम याद करें..." से हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

प्रातः 6 बजे से ही सभी ब्रह्मावत्स ईश्वरीय याद एवं तपस्या में लीन रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी को ईश्वरीय प्रसाद एवं शीतल जल वितरित किया गया।

इस अवसर पर भ्राता अरविन्द, दिगम्बर, सुरेश, नंदन, गीता, केला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में आयोजित यह कार्यक्रम मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के आध्यात्मिक योगदान, नारी सम्मान के संदेश और मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी प्रेरणा को समर्पित रहा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story