डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह के जन्मदिन से पहले डीग में रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्तदान, बाईपास कार्य जल्द शुरू होने की घोषणा
डीग में विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह के जन्मदिन से पहले आयोजित रक्तदान शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में बाईपास कार्य जल्द शुरू होने की घोषणा भी की गई।

डीग के राजकीय रेफरल चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, चिकित्साकर्मी और रक्तदाता।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शहर मंडल डीग की ओर से डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह के जन्मदिवस से एक दिन पूर्व राजकीय रेफरल चिकित्सालय डीग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलेभर से 32 लोगों ने रक्तदान कर भागीदारी निभाई।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी उपाध्याय एवं उनकी टीम के सदस्य पंकज खंडेलवाल, जतिन खंडेलवाल और दीपक बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में डीग जिले के 32 जनों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर की विशेष बात यह रही कि डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह के भांजे ने भी रक्तदान किया।
इससे पूर्व डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने अपने परिवार के साथ श्रीनाथ जी एवं मुकुट मुखारविंद पूछरी लोटा मंदिर में अभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन के तुरंत बाद डीग बाईपास का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ विजय सिंगल, पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. राघवेंद्र फौजदार, सतीश बंसल, अमरनाथ गुप्ता, तारा सिंह, ललित तिवारी, राकेश गिरसे, जगदीश अजान, राजेंद्र खंडेलवाल, गिरीश शर्मा, भावना गधी, डॉ. गजेंद्र पाल, बंटू शर्मा, आनंद पटेल एडवोकेट, श्याम ठाकुर, राकेश खंडेलवाल एडवोकेट, खेमचंद कोली, गौरव सोनी, राहुल लवानिया, दाऊ दयाल नसवारिया सहित सैकड़ों शहरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. शैलेश सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रक्तदान शिविर के साथ बाईपास कार्य जल्द शुरू होने की घोषणा भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
