जडखोर धाम में भाजपा मंडल जनूथर की बैठक, चुनाव तैयारियों पर हुआ मंथन
डीग के जडखोर धाम में भाजपा मंडल जनूथर की बैठक में बूथ सशक्तिकरण, चुनाव तैयारियों और मन की बात कार्यक्रम पर रणनीति बनाई गई।

तस्वीर में जडखोर धाम में आयोजित बैठक के दौरान संबोधित करते हुए भाजपा के पदाधिकारी और जमीन पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
डीग, 21 जुलाई मंगलवार को दोपहर बाद जडखोर धाम में भाजपा मंडल जनूथर की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपेश कुमार ने की, जबकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल मुख्य अतिथि एवं भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेम कपूर तथा नगर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी सतीश व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण डिजिटल प्लेटफॉर्म सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जनूथर मंडल के प्रत्येक बूथ पर आयोजित करने को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। साथ ही मन की बात कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर शक्ति केंद्र प्रभारियों को कार्यों का विभाजन किया गया।
बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव तथा नगर निगम के चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया।
बैठक में मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी, मोहनसिंह, चन्द्रभान सैन, चतरसिंह, ओमप्रकाश वडेसरा, पीतम शर्मा, पप्पी सिंह, सहाब सिंह, मीहिलाल, रूपकिशोर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg
नाम: पूरण प्रकाश बंसल
पद: पत्रकार (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य
परिचय
पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।
पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)
पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:
- दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।
- राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।
- प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।
