भाजपा मंडल जनूथर की संगठनात्मक बैठक रविवार सायं ग्राम पंचायत शीशवाडा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेम कपूर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल तथा मंडल अध्यक्ष गोपेश कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के साथ-साथ राजस्थान सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संगठनात्मक बैठक में मंडल महामंत्री बीरीसिंह चौधरी, महेश उपमन, मंडल उपाध्यक्ष अवदेश कुमार, गिर्राज शरण, ओमप्रकाश वडेसरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सहाब सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष चंद्रभान जाटव, मंडल मंत्री पीतम लाल शर्मा, बूथ अध्यक्ष प्रेम सिंह, गजाधर सिंह, मीडिया प्रभारी मोहन सिंह, प्रहलाद जेलदार, भोजराज सिंह, श्यामलाल जाटव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा प्रमुख विषय रही, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने सहभागिता निभाई।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story