भरतपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बे भुसावर में 17 जून को भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सम्मान के संगम के रूप में मनाया जाएगा। परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान तथा समस्त ब्राह्मण समाज भुसावर के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

समिति पदाधिकारियों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के अवसर पर आयोजित महोत्सव की शुरुआत प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे भगवान परशुराम का विधिवत अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से दोपहर 1:30 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भरतपुर के पूर्व सांसद एवं शतायु पुरुष पंडित रामकिशन शर्मा होंगे। इस अवसर पर 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं तथा नीट, आईआईटी, जेईई एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समाज के गौरव बढ़ाने वाले इन प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण अपराह्न 5:15 बजे भगवान परशुराम मंदिर (पार वाले हनुमान जी मंदिर परिसर) से प्रारंभ होने वाली भव्य शोभायात्रा रहेगी। शोभायात्रा में बैण्ड-बाजों की मधुर धुनों के साथ आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां सजाई जाएंगी। साथ ही पारंपरिक पट्टेबाजी एवं विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन भी श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी।

भगवान परशुराम भव्य शोभायात्रा महोत्सव को सफल बनाने के लिए समस्त ब्राह्मण समाज एकजुट होकर तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोजन समिति ने सभी विप्रजनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और प्रतिभा सम्मान का यह आयोजन भुसावर में समाज की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story