डीग, 8 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा द्वारा घोषित नई जिला कार्यकारिणी में डीग की निवासी भावना गांधी को भाजपा भरतपुर जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के साथ ही स्थानीय संगठन में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी सूची जारी होते ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री गौरव सोनी तथा भाजपा नेता दाऊदयाल नसबरिया ने भावना गांधी का पुष्पगुच्छ भेंट कर और साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने की पहल बताया।

अपनी नियुक्ति पर भावना गांधी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी। उनकी नियुक्ति से डीग मंडल में उत्साह का वातावरण बन गया है, जहां कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा है।

Updated On
Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story