शहर के मेला मैदान में अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में आंदोलनरत आशा सहयोगिनियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की और स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर शुक्रवार को किसान नेता नेम सिंह फौजदार पहुंचे और आशा सहयोगिनियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके अधिकारों की लड़ाई है, जिसे पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो उनकी मांगों के समर्थन में विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए आशा सहयोगिनी सुनीता सिनसिनवार ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे धरना स्थल से नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि आशा सहयोगिनियां लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं और अब वे अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

धरने पर बैठी आशा सहयोगिनियों ने एक स्वर में दोहराया कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लेती। लगातार तीसरे दिन भी जारी इस धरने ने स्थानीय स्तर पर आंदोलन को नई चर्चा का विषय बना दिया है और अब सभी की निगाहें सरकार की आगामी प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story