डीग। ब्रजनगर निवासी एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटेक में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ-साथ गांधीवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने एवं गरीब, मजदूर व बेसहारा लोगों को बिना डरे न्याय दिलाने के उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें संगठन में पदोन्नत किया गया है।

अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद गांधी की अनुशंसा पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटेक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री अनिल कुमार अग्रवाल ने एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा को राजस्थान का "कार्यकारी प्रदेश महासचिव" नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट शर्मा ने राष्ट्रीय पर्यवेक्षक प्रमोद गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल और वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री अनिल कुमार अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश महासचिव एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे महात्मा गांधी, राजीव गांधी और इंदिरा गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए कांग्रेसी विचारधारा का प्रसार करेंगे तथा मजदूर, गरीब और असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उनकी यह नियुक्ति प्रदेश में संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story