शहर में आशा सहयोगिनियों का आंदोलन अब उग्र होता नजर आ रहा है। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 16 दिनों से मेला मैदान में धरने पर बैठी आशा सहयोगिनियों ने सोमवार को सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

दोपहर करीब 12 बजे 44 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच आशा सहयोगिनियां पानी की टंकी पर चढ़ गईं। प्रदर्शनकारी आशा सहयोगिनियों का कहना है कि लगातार 16 दिनों से भीषण गर्मी में धरना देने के बावजूद अब तक न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी और न ही राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि उनकी तीन सूत्रीय मांगों को सुनने पहुंचा है। इसी कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी अमित मीणा, सीओ सीताराम बैरवा, कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा, सीएमएचओ डॉ. विजय सिंगल तथा डॉ. मानसिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आशा सहयोगिनियां अपनी मांगों पर अड़ी रहीं।

इसी दौरान पानी की टंकी के नीचे प्रदर्शन कर रही एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

आंदोलनरत आशा सहयोगिनियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरेंगी। समाचार लिखे जाने तक आशा सहयोगिनी टंकी से नीचे नहीं उतरी थी। वहीं प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारी आशा सहयोगिनियों को मनाने के प्रयास में जुटा रहा। मौके पर सैकड़ों की संख्या में आशा सहयोगिनियां पानी की टंकी के नीचे धरने पर बैठी रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story