तहसील जनूथर क्षेत्र में पीड़ित सेवा और मानव सेवा के उद्देश्यों को लेकर कार्यरत अपना घर सेवा समिति जनूथर को उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 28 जून को अपना घर आश्रम भरतपुर में आयोजित वार्षिक महोत्सव एवं आभार ज्ञापन समारोह में अपना घर के संस्थापक बी.एम. भारद्वाज सहित पदाधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में अपना घर सेवा समिति जनूथर द्वारा लगातार अनाज, सब्जी, फलों सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा लावारिस पीड़ित प्रभुजनों को अपना घर आश्रम भिजवाने जैसे पुनीत सेवा कार्यों की सराहना की गई। इन सेवाभावी कार्यों के लिए समिति को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अपना घर सेवा समिति जनूथर के संयोजक गोपाल प्रसाद उपमन एवं अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी ने बताया कि पीड़ित मानव सेवा ही ईश्वर सेवा के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहे अपना घर आश्रम भरतपुर को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा विश्व का सबसे बड़ा महिला सदन घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में सभी सहयोगियों, दानदाताओं, सेवाभावियों एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

उन्होंने बताया कि अपना घर सेवा समिति जनूथर के अमूल्य सहयोग, समर्पण और निरंतर सेवा भावना के सम्मान स्वरूप रविवार को अपना घर आश्रम भरतपुर में आयोजित वार्षिक महोत्सव एवं आभार ज्ञापन समारोह में समिति के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह सादर भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मानव सेवा के क्षेत्र में समिति द्वारा किए जा रहे निरंतर योगदान और सामाजिक सरोकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story