अपना घर सेवा समिति डीग द्वारा मुकुंदी सेवा सदन डीग में बझेरा अपना घर भेजे जाने वाली सामग्री एवं अन्य गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेवा कार्यों की व्यापक रूपरेखा सामने आई।

बैठक के दौरान अपना घर भेजी जाने वाली सामग्री का विवरण सदस्यों द्वारा विधिवत दर्ज कराया गया। समिति के वित्त सचिव दिनेष पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 52 क्विंटल गेहूं के साथ-साथ चीनी, तेल आदि सामग्री सदस्यों द्वारा लिखाई गई। उन्होंने वर्ष 2025-26 का विस्तृत ब्योरा भी उपस्थित सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाया, जिसमें समिति की आय-व्यय और सेवा गतिविधियों का संपूर्ण लेखा-जोखा शामिल रहा।

इसके अतिरिक्त 3000 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बझेरा आश्रम को जिन-जिन लोगों द्वारा जन्मदिन या किसी की स्मृति में दिए गए योगदान का विवरण भी सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया गया। समिति के संस्थापक चंद्रभान शर्मा ने वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सेवा कार्यों की निरंतरता और सामाजिक सरोकारों को रेखांकित किया। महिला कोषाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं का खाका पेश किया।

बैठक में सुरेश गुप्ता, कोकाराम जैन, सुरेश गुप्ता (अकाउंटेंट), ललित तिवारी, सुखराम, बृजभूषण शर्मा, हरबंस लाल, रामकुमार व्यास, श्यामसुंदर शर्मा, बाल गोविंद शर्मा, महेश शर्मा सहित महिला सदस्य सुचित्रा सिंह, ललिता शर्मा और राधा शर्मा उपस्थित रहे।

समिति की इस बैठक ने न केवल सेवा भावना को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक सहयोग और पारदर्शिता के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story