अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन दो दिवसीय डीग दौरे के दौरान बुधवार को जिला पुलिस डीग के वार्षिक निरीक्षण में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन डीग में पुलिस परेड का निरीक्षण किया और रिजर्व पुलिस लाइन की सभी शाखाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीग पुलिस ने अपनी उपलब्धियों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की। साथ ही नाकाबंदी, मॉक ड्रिल तथा क्राइम सीन डिटेक्शन के तहत पुलिस की साक्ष्य संकलन प्रक्रिया ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर एडीजीपी दिनेश एमएन ने पुलिस लाइन में नव स्थापित सीसीटीएनएस प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।

इसके बाद पुलिस लाइन में आयोजित संपर्क सभा में एडीजीपी दिनेश एमएन ने पुलिसकर्मियों से पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आम नागरिकों के प्रति सहयोगात्मक रवैया अपनाने का आग्रह किया। संपर्क सभा के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

एडीजीपी दिनेश एम.एन. ने कहा कि जिला पुलिस की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने जिले में साइबर अपराध की रोकथाम के लिए डीग पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा आगे की कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने जिला पुलिस की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस का लक्ष्य सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण करना है। एडीजीपी ने भविष्य में भी इसी प्रकार के पुलिस अभियानों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story